फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलमा ने अखिलेश को बताया मुस्लिम विरोधी

विज्ञापन
मौलाना मुफ्ती असद कासमी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। पिछले करीब ढाई साल से जेल में बंद उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता आजम खां की अनदेखी किए जाने को लेकर सपा मुखिया व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव घर में ही घिरते नजर आ रहे। अब उलमा ने भी आजम मामले में अखिलेश यादव की चुप्पी पर उन्हें मुस्लिम विरोधी करार दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि आजम खां पिछले ढाई साल से जेल में बंद हैं। जब एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आजम खां से जेल में मिलने की बात कही तो अखिलेश यादव भी हरकत में आए, कहा कि हम भी मिलने जाएंगे, लेकिन वह फिर से जाकर सो गए थे। प्रसपा के अध्यक्ष व अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव, कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम जेल में जाकर मिले। जिसके बाद अखिलेश यादव फिर से जागे और उन्होंने अपना एक प्रतिनिधिमंडल जेल में आजम खां से मिलने भेजा, लेकिन अनदेखी से नाराज आजम खां ने उनसे मिलने से साफ इनकार कर दिया। मुफ्ती असद ने कहा कि ढाई साल तक आजम खां की अनदेखी से साफ है कि अखिलेश यादव मुस्लिम लीडरों की अनदेखी कर रहे हैं और वह मुस्लिम विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि इसका नतीजा ये होगा कि मुस्लिम दूसरा विकल्प तैयार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आजम खां सपा को अलविदा कहकर प्रसपा, कांग्रेस या फिर किसी और दल के साथ चले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें