फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीडन में कुरान पाक की बेअदबी की घटना से उलमा नाराज

विज्ञापन
कारी इस्हाक गोरा - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। स्वीडन के माल्मो शहर में रैली के दौरान कुरान पाक को जलाने को उलमा ने शर्मनाक करार दिया। उलमा ने कहा भारत सहित सभी अमन पसंद देशों को विरोध दर्ज कराना चाहिए।
विज्ञापन

जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक और प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इसहाक गोरा ने घटना को शर्मनाक बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत एक समुदाय को निशाना बनाना बहुत अफसोसनाक है। स्वीडन में जिस तरह कुरान पाक को जलाया वे शर्मनाक है। इसके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत सहित सभी अमन को पसंद करने वाले मुल्कों को इस मामले में अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए। साथ ही कहा कि जिन लोगों को कुरान और इस्लामी तालीम से दिक्कत है तो पहले वे इसके बारे में जानकारी कर लें। फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारूकी ने कहा कि कुरान हिदायत की किताब है, जो भी इसकी शान में गुस्ताखी करेगा, उसे उसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज साजिश के तहत कुरान और मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। इसके लिए सभी देशों की सरकारों को कड़ा कानून बनाते हुए दोषियों को सख्त सजा देनी चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से इस मामले में विरोध दर्ज कराने की मांग की है।

मुफ्ती अरशद फारूकी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें