छपार। त्यागी ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षु त्यागी ने नोएडा में हुई माया त्यागी मुठभेड़ को फर्जी बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
नोएडा पुलिस ने दो दिन पूर्व छपार निवासी माया उर्फ अमन त्यागी को मुठभेड़ में मार गिराया था। अक्षु त्यागी ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि यह मुठभेड़ फर्जी थी। उन्होंने बताया कि 2019 में पुलिस की गोली लगने के बाद माया हरिद्वार में अपनी बूढ़ी मां और चार वर्षीय बच्चे के साथ रह रहा था। त्यागी के अनुसार, पुलिस ने उसे बस से उतारकर नोएडा ले जाकर फर्जी मुठभेड़ में मार दिया। अक्षु त्यागी ने मुख्यमंत्री से इस मामले की एजेंसी से जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की भी अपील की।