फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांझे की चपेट में आए दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। पाबंदी के बावजूद पतंगबाजी के शौकीन जमकर चाइनीज मांझे का प्रयोग कर रहे है। सार्वजनिक स्थानों पर पतंगबाजी से मांझे की चपेट में आकर दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

कस्बे के बाजार कलां निवासी सुमित त्यागी का बेटा मेहुल बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहा था। दधेडू कलां में घुसते ही सड़क पर अचानक चाइनीज मांझे की चपेट में उनकी गर्दन पर पर गहरा घाव बन गया और वह बेसुध होकर सड़क पर गिर गए। घायल अवस्था में उन्हें मुजफ्फरनगर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गर्दन और हाथों में गंभीर चोट आई। उधर, नंगला राई निवासी अनीश पुत्र शाहिद हसन कस्बे में एक दुकान पर काम करता है। वह कस्बे के नूरवाफान से गुजर रहा था। मांझे की चपेट में आकर वह सड़क पर गिर पड़ा और गर्दन पर चोट के निशान बन गए। इसके अलावा व्यापारी शिव कुमार गर्ग घर जा रहे थे। कस्बे के कानूनगोयान मौहल्ले में वह खतरनाक मांझे की चपेट आने से बाल बाल बचे थे। कैमिस्ट सुशील कश्यप, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा ने डीएम से आम जन की सुरक्षा के लिए चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें