फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: गंग नहर में नहाने को दो युवकों ने पुल से लगाई छलांग, एक डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

Sat, 25 May 2024 04:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
तलाश में जुटे गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के भाेपा थानाक्षेत्र में गंग नहर में नहाने को दो युवकों ने नहर पुल से छलांग लगा दी, जिसमें एक युवक नहर में डूब गया। दूसरा युवक बामुश्किल तैर कर बाहर निकला। सूचना के बाद मौके पर पुलिस व ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। डूबे युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


बचपन से सोनू (35) व उसका साथी अजय (36) भोपा में अपने ननिहाल में रहते हैं। दोनों ही नशे के आदी हैं। शुक्रवार को दोनों साथी गंग नहर पर पहुंचे और नहाने के उद्देश्य से गंग नहर के नवनिर्मित पुल से गंग नहर में छलांग लगा दी। दोनों तैरना जानते थे, लेकिन देखते ही देखते सोनू (35) पानी में समा गया। अजय बामुश्किल तैरकर बाहर निकाला। अजय ने सोनू के डूबने की बात उसके मामा के बेटे को बताई तो गंग नहर पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

सूचना पर सीओ देवव्रत बाजपेई, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह भी पहुंचे। नहर में डूबे युवक की तलाश भी की गई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस मामले में अजय से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। युवक की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें