मुजफ्फरनगर : पुरकाजी बाईपास पर हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार को देखते लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सड़क दुर्घटना में कार सवार दो युवकों की मौत
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। बाईपास पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
शनिवार सुबह दिल्ली निवासी कुमार सौरभ अपने दोस्त विकास कुमार पांडे के साथ दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। सवेरे करीब सात बजे जब वह पुरकाजी बाईपास पर गांव जहीरपुर कट के पास पहुंचे तो आगे चल रहे किसी अन्य वाहन से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों युवक कार में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम ने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं आई। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उनके पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।