फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचे दो युवक, तीसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचे दो युवक, तीसरा फरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव चांदपुर के पास पुलिस ने किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे दो युवकों को तमंचे-कारतूस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा फरार हो गया।
विज्ञापन

नई मंडी थाना पुलिस शनिवार शाम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव चांदपुर के जंगल में संदिग्ध हालात में तीन युवकों के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि जैसे ही पुलिस ने युवकों को रोका, उन्होंने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। इस पर घेराबंदी करते हुए दो युवकों को पीछा कर दबोच लिया गया, जबकि तीसरा युवक फरार होने में सफल रहा। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सुनील शर्मा निवासी गांव चांदपुर और सुमित निवासी भोपा हैं, जिनके पास से दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, फरार युवक की पहचान गांव चांदपुर निवासी नितिन के रूप में हुई है। आरोपी किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे, जिनके आपराधिक रिकॉर्ड की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें