फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दो वर्ष पूर्व कैलावड़ा कलां में धमाकों में हो गई थी दो किशोरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। खतौली क्षेत्र में पटाखों में आग लगने से धमाके की घटना कोई पहली बार नही है। पिछले साल गांव कैलावड़ा में धमाका होने पर दो किशारों की मौत हो गई थी। कई अन्य झुलसे थे।
विज्ञापन

गांव कैलावड़ा कलां में 2023 में गांव निवासी शादाब मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में पटाखे बना रहा था। वह पटाखा बनवाने के लिए गांव के ही अनुसूचित जाति के दो किशोर दीपांशु तथा पारस को लेकर आया था। अधिक रात होने पर दोनों किशोर ऊपरी मंजिल के कमरे में सो गए थे। सुबह के समय अचानक पटाखों में आग लग गई थी। एक के बाद एक लगातार कई धमाके हुए और लिंटर नीचे गिर गया था। हादसे में दोनों किशोर की मौत हो गई थी। लिंटर को काटकर दीपांशु और पारस के शव को निकाला गया था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद इनके पटाखा बनाने का लाइसेंस की निरस्त किया गया था।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में किसी के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस नहीं है। कैलावड़ा में धमाके में दो किशोरों की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। उस मामले में आरोपी अब जमानत पर बाहर है। ि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें