फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दो पहलवानों ने कुराश प्रतियोगिता में हासिल किए स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे की अमरनायक स्पोर्ट्स एकेडमी के दो पहलवानों ने प्रदेश स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर एकेडमी के साथ अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।
कस्बे के एएनएस राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में संचालित अमरनायक स्पोर्ट्स एकेडमी के कुश्ती कोच प्रवीण बालियान ने बताया कि सहारनपुर में 18 से 20 सितंबर तक आयोजित 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी कुराश प्रतियोगिता में एकेडमी के पहलवानों ने प्रतिभाग किया ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एकेडमी के गांव कुटबी निवासी पहलवान शिवम बालियान ने 73 प्लस किग्रा भार व गांव बरवाला निवासी नैतिक ने 55 प्लस किग्रा भार में स्वर्ण पदक हासिल किया । कोच ने बताया कि प्रतियोगिता में दोनों पहलवानों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।
विज्ञापन

कॉलेज के अध्यक्ष सतेंद्र बालियान ने बताया कि दोनों पहलवानों के प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करना विद्यालय की प्रबंध समिति व शिक्षकों के अलावा अन्य खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है। चयनित पहलवान 23 से 29 सितंबर तक देवरिया में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करेंगे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें