फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिखेड़ा क्षेत्र में एक फर्जी क्लीनिक पर छापेमारी की। वैध दस्तावेज न मिलने पर शुभम क्लीनिक को सील कर दिया गया। टीम ने गांव बेहड़ा रोड पर संचालित हो रहे शुभम क्लीनिक एवं डॉट्स सेंटर का निरीक्षण किया। टीम ने संचालक सुरेश पाल से चिकित्सा अभ्यास से जुड़े वैध दस्तावेज और डिग्री दिखाने को कहा। सुरेश पाल कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा पाए। इस पर अर्जुन सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अपंजीकृत क्लीनिक और फर्जी डॉक्टरों को मरीजों की जान से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ आगे भी छापेमारी और सील करने की कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें