फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बिना हेलमेट हाईवे पर नहीं चला पाएंगे दोपहिया वाहन, बोर्ड लगाए

Tue, 06 Jan 2026 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नो हेलमेट न हाईवे अभियान के तहत चेकिंग करती पुलिस फोटो वीडियो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले के हाईवे पर हादसों के मददेनजर पुलिस ने नई मुहिम शुरू की है। मार्गाें पर नो-हेलमेट-नो हाईवे के बोर्ड लगाए हैं। ज्यादा हादसों वाले 66 प्वाइंट चिह्नित किए है। बिना हेलमेट लगाए आने वाले दोपहिया वाहन चालक को पहली बार में समझा कर वापस भेजा जाएगा। दूसरी बार आने पर चालान व तीसरी बार आने पर वाहन सीज होगा। बिलासपुर चौराहे पर हाई मास्क लाइट लगेगी। शाम को एसपी सिटी ने हाईवे पर चेकिंग कराई।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि दिल्ली-दून, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर उन्हाेंने यह मुहिम शुरू की है। सिटी सर्किल में पुरकाजी, छपार, नई मंडी, खालापार, शहर कोतवाली, मंसूरपुर थानों में हाईवे पर गांवों से आने वाले 66 संपर्क मार्ग चिह्नित किए हैं। यहां पर हादसों का ज्यादा खतरा रहता है।
उन्होंने कहा कि गांवों से आने वाले दोपहिया वाहन चालक अक्सर हेलमेट नहीं लगाते है। उनके साथ हादसे न हो, उनकी जिंदगी सुरक्षित रहे, इसके लिए ही यह मुहिम शुरू की गई है। अधिकांश तौर पर शाम के समय पुलिस चेकिंग करेगी। कोशिश होगी कि दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट वाले हाइवे पर न आ पाए। पुलिस इस दौरान कार्रवाई के साथ वाहन चालक को हेलमेट लगाने व जीवन सुरक्षित रखने के लिए जागरूक भी करेगी।
विज्ञापन

बिलासपुर कट पर लगेगी हाई मास्क लाइट : एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने बताया कि दिल्ली दून हाईवे पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर चौराहे पर सबसे ज्यादा हादसे होते है। वहां पर प्रकाश व्यवस्था भी नही हैै। इसलिए वहां पर हाई मास्क लाइट लगाई जाएगी। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष शर्मा से बात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें