फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फंदे पर लटका मिला श्रमिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। क्षेत्र के गांव मंसूरपुर में 23 वर्षीय अविवाहित युवक मोहित का शव बंद घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने घटना को आत्महत्या का बताया।
विज्ञापन

युवक का परिवार मध्य प्रदेश में क्रेशर में श्रमिक का कार्य करता है। युवक शामली में किसी व्यापारी के यहां नौकरी करता था। दो दिन पहले ही वह गांव में आया था। वह रविवार रात घर में अकेला था।
सुबह के समय परिवार की एक महिला दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी। घर की खिड़की खुली हुई थी। उसकी नजर युवक के घर की खुली खिड़की पर पड़ी। उसने देखा कि मकान में लोहे के जाल पर गले में कपड़े से बनाए फंदे पर युवक का शव लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने आसपास के लोगों को बताया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंची। थाना पुलिस ने बताया कि फिलहाल शव मोर्चरी भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। युवक ने आत्महत्या की है। ऐसा करने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें