फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में बड़ा संकट: दुपहिया वाहनों की बिक्री में आई 80 फीसदी तक गिरावट, ये रही वजह

Wed, 21 Apr 2021 08:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन दुपहिया वाहनों का बाजार कोरोना संक्रमण के कारण ठंडा पड़ा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया: आएगा पिछले साल का हर ज़ख़्म ले के साथ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन दुपहिया वाहनों का बाजार कोरोना संक्रमण के कारण ठंडा पड़ा है। दुपहिया वाहन स्वामियों ने कहा कि इस सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते लोगों ने अपनी शादियां पीछे हटा दी। इस कारण दुपहिया वाहनों की बिक्री में 50 से 80 फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन


सहारनपुर में मंगलौर चौकी स्थित महादेव ऑटोमोबाइल के स्वामी चौधरी सुखपाल सिंह ने बताया कि शादियों का सीजन शुरू होने से पहले ही कोरोना के कारण पिट गया है। ग्राहक बाजार में आने को तैयार नहीं है। पिछले साल लगे लॉकडाउन के कारण जुलाई माह के बाद दुपहिया वाहनों का बाजार कुछ संभला था। जो दीपावली के सीजन में अच्छी तरह से पटरी पर लौट आया था। अप्रैल माह आरंभ होते ही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने तेजी पकड़ ली। इस कारण लोगों ने शादियों को पीछे हटाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव 2021: राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहीं महिलाएं, इस बार 37 फीसदी गांवों में बनेगी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


सहानपुर बस स्टैंड स्थित राजधानी टीवीएस के स्वामी राजेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ने से पूर्व जहां एक माह में 300 के करीब गाड़ियों (दुपहिया वाहन) की बिक्री होती थी। वहीं कोरोना के एकाएक बढ़े संक्रमण के बाद अप्रैल माह में अब तक 15 से 20 गाड़ियों की ही बिक्री हुई है। इसमें करीब 80 फीसदी की गिरावट आई है, क्योंकि कोरोना के भय के चलते ग्राहक बाजार में नहीं रहा है। यदि हालात नहीं सुधरे तो दुपहिया वाहन स्वामियों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। कर्मचारियों की सैलरी समेत अन्य खर्चों को निकाल पाना मुश्किल होगा, लेकिन क्या करें मजबूरी है।

यह भी पढ़ें: भयावह स्थिति: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पश्चिमी यूपी में एक दिन में मिले 2588 नए मरीज, लोगों में फैल रही दहशत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें