फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: नदी में नहाते समय डूबे दो किशोर, दोनों की मौत से मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम

Fri, 10 May 2024 02:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में काली नदी में नहाते समय दो किशोर डूब गए। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है। उधर, गांव में भी मातम छा गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। छपार थाना क्षेत्र के गांव रामपुर तिराहा निवासी 12 वर्षीय उज्जवल एवं 10 वर्षीय मोहित मलीरा क्षेत्र में काली नदी में नहाने के लिए गए थे। दोनों की वहां डूबने से मौत हो गई। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखे गए हैं।

विज्ञापन



 
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों किशोर नहाते समय डूब गए थे। पास में खेतों में काम कर रहे किसानों ने उन्हें डूबते हुए देखकर काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नशे में धुत सिपाही: महिला संग घूमने निकला कोटद्वार, चालान काटने पर उत्तराखंड पुलिस से भिड़ा, देखिए वीडियो

विज्ञापन

शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि अभी परिजन नहीं पहुंचे हैं। परिजनों के आने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: गुलदार को कंधे पर उठाया: टीवी कलाकार का असली रोल देख उड़े ग्रामीणों के होश, देखिए पूरा वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें