फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने आए दो तांत्रिक गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क में ठगी करने आए दो तांत्रिकों को पकड़ लिया गया। जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे चार तांत्रिक मोहल्ला मुश्तर्क पहुंचे और महफूज पुत्र याकूब के घर का दरवाजा खुलवाया। वहां उसकी पत्नी व बच्चे मौजूद मिले। तांत्रिकों ने महिला को लालच देकर बातों में उलझा लिया। कहा कि उनके घर में कुछ सोना दबा हुआ है। यदि आप चाहो तो अपनी विद्या से निकाल कर उसे सोना दे सकते हैं। उसी दौरान महफूज घर आ पहुंचा। चार अनजान लोगों को घर में देखकर उसे संदेह हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। मामला समझते ही चारो तांत्रिक भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर कुतुबपुर गंग नहर के पास घेरकर दो तांत्रिक गिरफ्तार कर लिए, जबकि दो फरार हो गये।
पकड़े गए तांत्रिकों ने अपने नाम हसीन पुत्र शौकीन निवासी समर कालोनी मेरठ तथा तनवीर मलिक पुत्र हाजी अफजाल निवासी रसीदनगर लिसाडी गेट मेरठ बताए। तलाशी में एक पीली धातू का कलश, 57 पीली धातू के सिक्के, चार नारियल, अगरबत्ती, पीला कपड़ा तथा एक जीवित खतरनाक कोबरा सांप बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जीवित सांप को पुलिस ने वनकर्मियों को बुलाकर सौंप दिया। तांत्रिकों ने बताया कि वे घरों में महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर ठगी करते है। कई शहरों की महिलाओं से लाखों रुपये का सोना ठग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें