फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। फतेहपुर उर्फ सांपला दीवड़ा से दुगचाड़ी गई बरात में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब पांच लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर गांव निवासी कुलदीप ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को गांव से सतपाल के बेटे की बरात दुगचाड़ी में गई थी। इसी में गांव के अन्य लोग भी शामिल थे। आरोप है कि जब बरात दुगचाड़ी गांव पहुंची तो इसमें शामिल गांव के गोलू समेत सात लोगों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते गाली गलौज करनी शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया गया तो उक्त लोगों ने सरियों, ईंट और लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। इस दौरान बीच बचाव को आए कुलदीप के भाई विनोद और साथी राजू को भी उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के चलते शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान सूचना मिलने पर पु लिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया तथा दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि उक्त लोगों गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जिसमें गोलू समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
हाशिमपुरा में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
देवबंद। हाशिमपुरा गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

हाशिमपुरा गांव निवासी ताऊफ ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाले सोनू से उसके भाई फारूख की कहासुनी को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि शुक्रवार को सोनू अपने दो साथियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर फारूख के घर में घुस गया तथा गाली गलौज करने लगा। ताऊफ के मुताबिक जब भाई ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष के सोनू का आरोप है कि फारूख ने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर हमला किया। जिसमें एक परिजन महिला घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों ओर से कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें