फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचे दो गोवंश तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। गांव दरियाबाद रजबहे के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो गोवंश तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मौके से जीवित गोवंश, तमंचा-कारतूस और कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

भोपा थाना पुलिस शुक्रवार सुबह गांव दरियाबाद में रजबहे की पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों के गोकशी के लिए जंगल में होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी, तो मौके पर मौजूद तीन लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। सूचना पर इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद घटनास्थल की घेराबंदी कर दो तस्करों को दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मौके से एक जीवित गोवंश के साथ ही तमंचा-कारतूस और कटान के उपकरण बरामद किए गए। सीओ भोपा गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शाहपुर निवासी वाजिद और मोरना निवासी आदिल है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें