फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिमाऊ में दो पक्षों में हुए संघर्ष में आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिमाऊ में दो पक्षों में संघर्ष, आठ घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। छिमाऊ गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंड चले। संघर्ष में दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दोनों पक्षों केे आठ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

रविवार को हुए विवाद में वादी ज्ञान सिंह का आरोप है कि उनका पड़ोसियों से नाली को लेकर विवाद चल रहा था। जो आपसी सुलहनामे से निपटाने की तैयारी थी। आरोप है कि उसी दौरान लाल सिंह समेत नौ लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं समेत परिजनों से जबरदस्त मारपीट की, जिसमें सचिन, ज्ञान सिंह, नीरज, नानू, सुखबीर, गुड़िया, हर्षित, मोनू और मंतो घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष की वादी रेखा पत्नी धीर सिंह ने बताया कि विपक्षी प्रदीप आदि ने नाली विवाद में हमला उनके परिजनों पर हमला कर दिया, जिसमें परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। उन्होंने नौ लोगों को नामजद किया है। एसएसआई प्रमोद गिरी और बिरालसी चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने दोनों का मुकदमा लिखने के बाद ज्ञानसिंह के मकान पर दबिश देकर नामजद आरोपी प्रदीप, जितेंद्र, रेणू, ज्ञान सिंह और राजेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दूसरे पक्ष के धीर सिंह के मकान पर दबिश देकर लाल सिंह और धीर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें