फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोकरहेड़ी में दो पक्षों में संघर्ष, चले धारदार हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोकरहेड़ी में दो पक्षों में संघर्ष, 15 घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। भोकरहेड़ी गांव में मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। लाठी-डंडों, धारदार हथियारों के प्रयोग और पथराव में दोनों पक्षों से 15 लोग घायल हो गए। घायलों को भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भोकरहेड़ी निवासी मुन्ना पुत्र मुस्तफा अपने घर के बाहर पैड़ी बना रहा था। तभी पड़ोसी अकरम ने मुन्ना से यह कहते हुए पैड़ी बनाने से मना किया कि इससे रास्ता तंग हो जाएगा। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद गाली गलौज होने लगी। उस दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद दोनों पक्ष के लोग छींटाकशी करने लगे। उसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों व धारदार हथियार के साथ आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट और पथराव में एक पक्ष से हबीब, अरशद, तौफीक, दानिश, मुकर्रम, तसव्वर, तबस्सुम और नसीमा सहित लगभग 10 लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से दिलशाद, चांद, अमीर अहमद, शाहबाज, फरजाना, सरताज को चोट आई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर दी गयी हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मामले में छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें