ऑनलाइन क्लास के दौरान ग्रान्ड पेरेंट्स डे मनाते मदर्स प्राइड स्कूल के विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुजुर्गों का सम्मान भारतीय संस्कारों का प्रतीक
मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड प्ले स्कूल में ग्रांड पेरेंटस-डे बच्चों ने कोरोना काल में ऑनलाइन मनाया।
स्कूल डायरेक्टर डॉ. रिंकू एस गोयल ने बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी को शुभकामनाएं दीं। शिक्षिकाओं ने ग्रांड पेरेंटस-डे के बारे में बताया। कहा कि हमारे देश में बड़ें बुजुर्गों के आशीर्वाद से नए दिन की शुरुआत होती है। उनका सम्मान भारतीय संस्कृति और संस्कारों का प्रतीक है। माता-पिता को ईश्वर का स्थान दिया जाता है। बच्चो को दादा-दादी और नाना-नानी से परस्पर संवाद करना जीवन को नई स्फूर्ति प्रदान करता है। जस तरह मातृ दिवस और पितृ दिवस मनाया जाता है उसी तरह दादा-दादी और नाना-नानी दिवस भी मनाया जाना चाहिए। बुजुर्गों के लिए हम सबके कर्तव्य एवं दायित्व बनते है। रविवार को बच्चों ने अपने दादा-दादी, नाना-नानी के साथ खूब मस्ती की उनके साथ सेल्फी ली। केक काटा, कार्ड बनाएं और डांस कर बुजुर्गों को सुखद पल की अनुभूति कराई।