फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की जलकर हुई मौत

Fri, 14 Mar 2025 05:51 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर इलाके में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर इलाके में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने कहा कि एक कार के पेड़ से टकराने के बाद उसमें उसमें आग लगी। जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के भोकाहेड़ी-बसेड़ा मार्ग पर हादसा हुआ है। आग की सूचना मिलने पर दमकलकर्मियों ने सीएनजी कार में लगी आग को बुझाया।

सर्किल ऑफिसर देवव्रत बाजपेयी ने कहा कि आग में मैनपाल (35) और राजू (30) की मौत हो चुकी है। वहीं घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चचेरी बहन की हत्या : पिता की मौत के बाद खेती संभालती थी सलोनी, मेढ़ को लेकर थी रंजिश, चार भाइयों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें