फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे के ब्लॉक में दो पैसेंजर ट्रेन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के स्लीपर बदलने के कारण चार घंटे तक का ब्लॉक रहा। इस दौरान ट्रेनों का संचालन नहीं हुआ। जिस कारण इस अवधि में यहां से गुजरने वाली दो महत्वपूर्ण पैसेंजर ट्रेन ऋषिकेश-हरिद्वार-दिल्ली और दिल्ली-अंबाला पैसेंजर ट्रेन रद्द रही। इन दोनों के नहीं आने से यात्रियों का भारी परेशानी हुई। जबकि कालका पैसेंजर और दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस ब्लॉक के कारण विलंब से यहां पहुंची।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के स्लीपर बदलने का कार्य हुआ। इसके लिए अधिकारियों ने कंट्रोल रुप से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक का ब्लॉक लिया था। चार घंटे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहेे। दोपहर में उक्त दोनों महत्वपूर्ण पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से दिल्ली और अंबाला की ओर से जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। उन्हें बसों से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें