फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हुसैनाबाद भनवाड़ा में दो पक्ष भिड़े, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा में पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

हुसैनाबाद भनवाड़ा निवासी अबरार ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी शबनम के साथ पास के ही गांव रियावली नंगला में डॉक्टर के यहां दवाई लेने गया था, उस समय घर पर उसकी बेटियां मौजूद थीं। इसी बीच इमरान पक्ष ने घर में घुसकर बेटियों के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान उसकी पत्नी के आभूषण भी गुम हो गए। दूसरे पक्ष के इमरान ने बताया कि उसके पड़ोस के अबरार पक्ष के लोग उनके घर में घुस गए और माता-पिता व बहन के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें