फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पेपर मिलों में भीषण आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पेपर मिलों में भीषण आग लगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित दो पेपर मिल में बृहस्पतिवार शाम को अचानक आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग के अफसर और कर्मचारी गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए हैं। देर रात तक आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा था। आसपास से भी दमकल की गाड़ियां मंगवाई गई है। आग से दोनों पेपर मिलों में कई लाख का नुकसान होने का अनुमान है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा रोड पर सचिन जैन की सिल्वर पल्स पेपर मिल है। इसके बराबर में ही अमित गर्ग की सिल्वरटोंस पेपर मिल है। बृहस्पतिवार शाम को दोनों पेपर मिलों में रखे वेस्ट पेपर में अचानक आग लग गई। एक साथ दो पेपर मिलों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। फैक्टरी कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास किए और मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने पर सीएफओ रमाशंकर तिवारी कर्मचारियों और गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शरू किए। आग का विकराल रूप देखते हुए आसपास के जनपदों से भी फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। देर रात तक भी दमकल कर्मी दोनों मिलो में लगी आग पर काबू पाने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिल्वर टोन्स पेपर मिल की टर्बाइन भी आग की चपेट में आकर जल गई है। दमकल की यहां से तीन गाड़ियों के अलावा बुढ़ाना, जानसठ, मेरठ और सहारनपुर से एक-एक गाड़ी मंगाई गई है। सीएफओ ने बताया कि सात गाड़ियों से आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाए जाने के बाद नुकसान का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें