फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 86 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से दो की मौत, 86 मरीज संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना संक्रमण ने कहर बरपा रखा है। बुधवार को भी दो और मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। अब तक 71 मरीज दम तोड़ चुके हैं। कई अधिकारी भी अब तक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह और मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम संदीप अग्रवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों अफसरों के पॉजिटिव मिलने से विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। बृहस्पतिवार को रोडवेज डिपो पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगा कर कर्मचारियों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि कोविड अस्पताल बेगराजपुर में भर्ती 45 साल की एक महिला की मौत हो गई। वह मूलरूप से शामली की निवासी थी, जो यहां पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा अंसारी रोड की नजर कॉलोनी निवासी 45 साल के एक व्यक्ति को मेरठ मेडिकल भर्ती कराया गया था, वहां उसकी मौत हो गई। जनपद में अब तक मृतकों की संख्या बढ़ कर 71 हो गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह की तबीयत ठीक नहीं थी, जांच कराने पर वो पॉजिटिव आए हैं। एआरएम संदीप अग्रवाल भी संक्रमित मिले हैं। दोनों अफसरों को होम आइसोलेट किया गया है। बुधवार को विभिन्न स्थानों पर कराई गई जांच में 86 नए मरीज कोरोना के मिले हैं। जिले में टोटल संख्या 4244 हो गई है, जिनमें से एक्टिव केस 1150 हैं। बुधवार को 64 मरीज ठीक हुए। अब तक 3029 मरीज ठीक हो चुके हैं। नई मंडी में छह मरीज मिले हैं। नई मंडी कोतवाली में एक और पुलिस कर्मी पाजिटिव आया है। इसके अलावा एटूजेड़, नुमाइश कैंप, आदर्श कॉलोनी, एसबीआई रेलवे रोड शाखा का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव मिला है। गांधी कॉलोनी, गांधीनगर, प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, रामपुरी आदि मौहल्लों में भी मरीज मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें