भगत सिंह रोड पर दुकान में लगी आग को बुझाते अग्निशमन कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शिवचौक पर रेडीमेड शोरूम में भीषण आग
मुजफ्फरनगर। शहर के शिवचौक स्थित एक मार्केट में ऊपरी मंजिल पर स्थित रेडीमेड गारमेंट के शोरूम में बुधवार दोपहर अचानक शॉर्टसर्किट होने से भीषण आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक शोरूम में मौजूद लाखों का माल जलकर नष्ट हो चुका था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजडू निवासी हयात अली राना का शिवचौक के पास स्थित मार्केट में ऊपरी मंजिल पर राना एंटरप्राइजेज नाम से रेडीमेड गारमेंट का शोरूम है। यहां स्पेशल रेडीमेड कोट-पैंट का काम किया जाता है। पीड़ित हयात राना ने बताया कि बुधवार दोपहर अचानक शोरूम में धुआं उठता दिखाई दिया। शोरूम में मौजूद कर्मचारी जब तक कुछ समझते, आग की लपटें निकलनीं शुरू हो गई। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई, जिस पर एफएसओ ऋषभ पंवार तत्काल दमकल की तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक शोरूम में रखा लाखों कीमत का माल आग की भेंट चढ़ चुका था। शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।
भगत सिंह रोड पर दुकान में लगी आग को बुझाते फायर बिग्रेड के गाड़ियां और कर्मचारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR