फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग, मारपीट में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। एक वर्ष पूर्व शादी में हुई कहासुनी के चलते थाना क्षेत्र के गांव सीताबपुरी में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। मारपीट में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने मामले में दोनों ओर से चार लोगों को हिरासत में लिया है। मौके से तमंचा कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन


लगभग एक वर्ष पूर्व हरिद्वार में शादी कार्यक्रम में मोहित निवासी मंडावर बिजनौर के साथ भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीताबपुरी निवासी शिवम, कार्तिक, जीवन की कहासुनी गई थी। इसके बाद इंस्टाग्राम पर भी एक दूसरे के विरुद्ध छींटाकशी चल रही थी।
मामले को लेकर रविवार को मोहित निवासी मंडावर, सुशांक निवासी कनखल हरिद्वार, मोहित निवासी महाराज नगर सहित लगभग आधा दर्जन युवक फैसले आदि की बात कहते हुए कार व बाइक से थाना भोपा के गांव सीताबपुरी पहुंचे। गांव में पहुंचते ही किसी बात को लेकर शिवम व मोहित पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद गाली गलौज हो गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग से गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मोहित व सुशांक को पकड़कर मारपीट करते हुए कमरे में बंद कर लिया। कार में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुशांक व मोहित को ग्रामीणों से छुडाकर उपचार के लिए भोपा अस्पताल भेजा।
पुलिस ने मौके से एक तमंचा व चार कारतूस बरामद किये हैं। घटना के बाद एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक, सीओ लक्ष्मण वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि गांव सीताबपुरी में दो पक्षों में मारपीट तथा फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है। दोनों और से चार लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष की और से कोई प्रार्थना पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें