नशे में धुत युवतियों ने गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी। एक युवती ने बीयर की बोतल मारकर युवक का सिर लहूलुहान कर दिया। उसकी गर्दन भी गंभीर चोट आई। युवतियों से बचकर पीड़ित युवक पुलिस चौकी पर पहुंचा। युवक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया।
युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी युवती शाहीन व शतफ निवासी बिजलीघर सूजडू को गिरफ्तार कर लिया। जानलेवा हमला करने के आरोप में दोनों का चालान कर दिया है।