फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का प्रकोप, पारा 2.8 डिग्री पर पहुंचा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बुधवार सुबह छाए कोहरे के बीच गतंव्य की ओर जाते वाहन सवार। - फोटो : mzn
विज्ञापन
ठंड का प्रकोप, पारा 2.8 डिग्री पर पहुंचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बना है। शीतलहर और कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। सुबह घने कोहरे के चलते जनजीवन थमा रहा। दिन में सूरज से कुछ देर के लिए राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही ठंड अपना असर दिखाया।
विज्ञापन

सात दिनों से जिले को शीत लहर ने जकड़ रखा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते जिले में सर्द हवा लोगों को कंपा रही है। न्यूनतम तापमान यहां लगातार पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। बुधवार को तापमान मात्र 2.8 डिग्री सेल्सियस रह गया। दिन में सूरज निकला तो लोगों को कुछ राहत मिली। शाम ढलते ही ठंड का असर बढ़ रहा है। रात में और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड जारी है। शीत लहर के चलते आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। सुबह दस बजे के बाद ही बाजार खुल रहे हैं और शाम को जल्द बंद हो रहे हैं। रात में सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें