उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड की 132 केवी खतौली से बुढ़ाना और शामली से बुढ़ाना लाइन के निर्माण कार्य के लिए बुढ़ाना-शाहपुर रोड पर सोरम गांव के जंगल में बने स्टोर से कर्मचारियों को बंधक बनाकर लाखों रुपये का सामान लूट लिया था। आरोपियों ने 14 फरवरी को बुढ़ाना क्षेत्र में भी डकैती की घटना को अंजाम दिया था। सूचना पर सीओ बुढ़ाना विनय गौतम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: चंदे पर बवाल: महिलाओं ने छतों से बरसाए पत्थर, फेंकीं बोतलें, लखनऊ तक गूंजा मामला, आज ड्रोन से होगी निगरानी
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया लूट का आरोपी
गंगनहर पटरी मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को दबोच लिया। सीओ डॉ. रवि शंकर ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पकड़ा बदमाश दस हजार का इनामी है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर भेड़ बकरी लूट का काम करता था। बदमाश ने अपना नाम कलीम पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला शराफत कॉलोनी थाना खतौली बताया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया।