अदालत ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में मुकदमे के विचारण की तिथि पर विलंब किया गया तो अभियोजन पक्ष न्यायालय के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर जमानत निरस्त कराने के स्वतंत्र होगा। सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परविंद्र सिंह ने बताया कि अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी। प्रकरण के 17 आरोपी शुक्रवार को पेश हुए, जबकि बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी राधा मोहन द्धिवेदी ने पेश होकर अपने वारंट रिकॉल करा लिए थे। 18 अभियुक्त पेश हो गए। अदालत ने सीबीआई से पांच अभियुक्तों के विषय में रिपोर्ट मांगी है।
यह भी पढ़ें: Ram Rahim: जेल जाने से पहले साफ-सफाई करते राम रहीम कैमरे में कैद,बेटियों संग चर्चा,पीएम मोदी को लेकर कही ये बात
यह अभियुक्त हुए अदालत में हाजिर
एडीजीसी फौजदारी परविंद्र सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त हो चुके अभियुक्त पुलिसकर्मी वीरेंद्र प्रताप, देवेंद्र कुमार, सतीश चंद शर्मा, मिलाप सिंह, नरेश कुमार त्यागी, कृपाल सिंह, राकेश कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रबल प्रकाश अदालत में पेश हुए। इनके अलावा वर्तमान में सेवारत बरेली के प्रेमनगर थाने में एसआई संजीव कुमार भारद्वाज, सिखेड़ा थाने के उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, कासगंज पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल तमकीम अहमद, पुलिस लाइन अलीगढ़ से हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार, पुलिस लाइन बदायूं से हेड कांस्टेबल कुशलपाल सिंह, पुलिस लाइन एटा से चालक विजय कुमार, शामली के झिंझाना थान से हेड कांस्टेबल सुमेर सिंह, इटावा पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल कंवरपाल सिंह अदालत में हाजिर हुए।