फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की अस्थाई गोशाला में ठंड से दो गाय बीमार

विज्ञापन
खतौली की नगर पालिका की अस्थायी गौशाला में बीमारी से तडफती गाय। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। नगर पालिका की अस्थाई गोशाला में कड़ाके की ठंड से दो गाय बीमार हो गईं। सभासद पुत्र अनुज सहरावत ने गौशाला में गायों की ठीक तरह से देखभाल नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने गायों के बीमार होने के बारे में एसडीएम को सूचना दी।
विज्ञापन

मोहल्ला सैनीनगर स्थित नगर पालिका परिषद के परिसर में अस्थाई गौशाला बनाई गई है। जिसमें फिलहाल 32 गाय एवं गोवंश हैं। अनुज सहरावत का कहना है कि रविवार रात ठंड अधिक होने से गौशाला में बंधी दो गाय बीमार पड़ गई। इन गायों की हालत खड़े होने लायक भी नहीं रह गई। सोमवार सुबह गायों के बीमार होने की जानकारी अनुज सहरावत ने एसडीएम अजय कुमार को दी। एसडीएम ने गायों के इलाज के लिए पशु चिकित्सक को भेजने का आश्वासन दिया। अनुज सहरावत ने आरोप लगाया कि पालिका की अस्थाई गौशाला में गायों और गोवंश की देखरेख ठीक प्रकार से नहीं की जा रही है। इस संबंध में ईओ जेपी यादव का कहना है कि बीमार गायों का पशु चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा है। गौशाला में गायों एवं गोवंश की ठीक तरह से देखभाल की जा रही है। हरा चारा और भूसा गायों को समय पर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें