फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न हादसों में दो संविदाकर्मियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में दो संविदा कर्मियों की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/रतनपुरी। अलग-अलग हादसों में बिजली निगम में कार्यरत दो संविदा कर्मचारियों की मौत हो गई।
शहर के बसंत विहार निवासी रवि (26) विद्युत निगम में संविदाकर्मी था। बृहस्पतिवार को वह बाइक पर किसी काम से चरथावल क्षेत्र में गया था। रात में लौटते समय जैसे ही वह गांव रुकनपुर के निकट पहुंचा, वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रवि घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, रतनपुरी क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी मुकेश उर्फ मिंटू (32) सिकंदरपुर बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन था। वह बृहस्पतिवार शाम रामपुर कांटे के पास शटडाउन लेकर विद्युत लाइन में आए फाल्ट को ठीक कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उस पर गिर गया, जिससे करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गया। जब तक उसे बचाने के प्रयास किए जाते, मुकेश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाइन बंद कराकर शव को नीचे उतारकर कब्जे में लेते हुए मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला अज्ञात का शव
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली बस स्टेंड स्थित शराब ठेके के पास शुक्रवार सुबह एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। अधेड़ के पास ही कबाड़ का थैला पड़ा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि वह काफी समय से वहीं रहकर सड़क किनारे से पन्नी व कूड़ा बीनकर बेचते हुए अपना पेट भर रहा था। रोजाना की तहरीर बृहस्पतिवार रात वह सड़क किनारे पर सोया और वहीं उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें