फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिलाओं ने बुर्के में की ऐसी हरकत, सीसीटीवी कैमरा देख उड़े सर्राफ के होश, जानें- क्या है माजरा

Mon, 19 Jun 2023 06:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : बुर्का पहने दो महिलाओं ने एक ऐसी हरकत कर डाली, जिसे सीसीटीवी कैमरे में देख सर्राफ के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
बुर्का (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कस्बा स्थित सर्राफ की दुकान से बुर्का पहने दो महिलाओं ने एक जोड़ी कान की झुमकी व एक अंगूठी चोरी कर ली। मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक महिला चोर को बाजार में घूमते हुए पकड़ लिया, जबकि उसकी साथी महिला को तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन


कस्बे के सर्राफा बाजार में कस्बा निवासी अमित वर्मा की श्रीश्याम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार दोपहर बुर्का पहने दो महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और कानों की झुमकी दिखाने के लिए कहा। सर्राफ द्वारा महिलाओं को कान की झुमकी दिखाई गई तब महिला ने बातों-बातों में सोने की झुमकी चोरी कर पीतल की झुमकी उनके स्थान पर रख दी। एक सोने की अंगूठी भी बदल दी और बिना खरीदारी किए दुकान से चली गई। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी टीवी कैमरे में कैद हो गई। सर्राफ ने कैमरा देखा तो घटना का पता चला। इसके बाद सर्राफ ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: Biparjoy Cyclone: चक्रवाती तूफान का पश्चिमी यूपी में असर जारी, बारिश ने गर्मी से दी राहत, पढ़ें- मौसम का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक महिला को बाजार में घूमते हुए पकड़ कर अंगूठी बरामद कर ली, जबकि दूसरी महिला कानों की झुमकी लेकर फरार हो गई। पीड़ित सर्राफ ने दोनों महिला चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी हैं।

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2023: तैयारियां पूरी, DGP व प्रमुख सचिव गृह बोले- सकुशल संपन्न कराई जाएगी कांवड़ यात्रा

इंस्पेक्टर मीरापुर का कहना है कि गिरफ्तार महिला टावर वाली गली जाकिर कालोनी लिसाढ़ी गेट मेरठ निवासी आसमा उर्फ भूरी है। एक अंगूठी बरामद हुई है, जबकि उसकी साथी महिला कान की झुमकी लेकर फरार हैं। आसमा से पूछताछ की जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें