फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वाहन चोर दो सगे भाई मुुठभेड़ में पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर खतौली निवासी दो भाइयों शहजाद व शादाब को मुठभेड़ में पकड़ा है। एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने चोरी की कार, दो मोबाइल, तमंचे बरामद किए थे।
विज्ञापन

सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि शनिवार रात हाईवे पर नई मंडी पुलिस भोपा पुल के पास बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बागोवाली की तरफ से तेज गति से आ रही कार को रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने कार को वापस मोड़ दिया और भागने लगा। पीछा करने पर बिलासपुर कट के पास बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में शहजाद निवासी महलकी थाना जानसठ हाल निवासी जैननगर खतौली गोली लगने से घायल हो गया। उसके भाई शादाब को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
सीओ ने बताया कि आरोपी लॉक डिकोडर की सहायता से कारों के लॉक तोड़कर कार चोरी कर लेते थे। चोरी की गाड़ियों को अलग-अलग स्थानों पर बेचते थे। बरामद कार को दिल्ली बॉर्डर से चोरी करना बताया। दोनों भाइयों को एक साल पहले एसओजी टीम ने एक दर्जन कार बरामद करते हुए पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें