फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिन के अंतर में दो सगे भाइयों की मौत: छोटे भाई की थी तेरहवीं, बड़े की हादसे में गई जान, शोक में डूबा परिवार

Mon, 09 Jun 2025 09:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जानसठ (मुजफ्फरनगर)

सार

परिवार में दो सगे भाइयों की मौत से गम का माहौल बन गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत से छोटे भाई की तेरहवीं में शामिल होने आए भारत भूषण (69) की पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। परिवार में दो सगे भाइयों की मौत से गम का माहौल बन गया। आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया था। गमगीन माहौल में मृतक छोटे भाई की तेहरवीं की रस्म पूरी हुई।

विज्ञापन

कस्बे के राम कृष्णापुरम निवासी उदयभान शर्मा का 12 दिन पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। सोमवार को मृतक की तेरहवीं थी। हरियाणा के सोनीपत में रह रहा मृतक का बड़ा भाई भारत भूषण (69) परिवार के साथ शोक सभा में शामिल होने के लिए जानसठ आया था।

रविवार को वह पानीपत-खटीमा हाइवे पर पैदल घूमने के लिए चले गए। गांव ढ़ांसरी गेट के सामने हॉस्पिटल के पास मीरापुर की ओर से तेजी से आ रही कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बड़े भाई की भी हादसे में मौत होने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में उदयभान शर्मा की तेरहवीं की रस्म पूरी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें