फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में मुख्य तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। लेकिन अभी वीडियो बनाने व वीडियो में दिखाई दे रहा एक अन्य युवक पुलिस के लिए सिरदर्द बना है। इन दोनों की तलाश में पुलिस जुटी है, बावजूद इसके अभी पुलिस के हाथ खाली है।
विज्ञापन

चरथावल क्षेत्र में एक किशोरी को तीन युवक अपने साथ जंगल में ले गए थे। वहां तीनों युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। तीनों आरोपियों ने किशोरी को धमकी दी थी कि घटना के बारे में वह परिजनों को बिल्कुल न बताए, वरना सही नहीं होगा। उसका जो वीडियो बनाया है, उसे वायरल कर दिया जाएगा। बावजूद इसके पीड़िता ने परिजनों को अपने साथ हुए दुराचार की जानकारी दे दी, तब इस मामले में पुलिस को अवगत कराया गया। बताया गया कि पुलिस दो दिन तक मामले को दबाए बैठी रही। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो आनन फानन में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल भी कराया। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है। पुलिस को अभी वीडियो बनाने व वीडियो में दिखाई देने वाले दो युवकों की तलाश है। उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें