फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सलमान हत्याकांड के आरोपियों को जेल भेजती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सलमान हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। मंदवाड़ा गांव के सलमान हत्याकांड में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग कैंची बरामद की। हत्यारोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा में मंगलवार रात करीब आठ बजे मजदूरी के 300 रुपये मांगने पर मजदूर सलमान की गांव के ही राजमिस्त्री शोएब के साथ कहासुनी के बाद गाली गलौज और मारपीट हो गई थी। इस घटना में राजमिस्त्री ने नाई की दुकान से कैंची उठाकर सलमान के पेट में घोंप दी थी। घायल सलमान को मेरठ चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। घटना की रिपोर्ट मृतक सलमान के पिता ने दर्ज करवाई थी। सलमान हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपियों को शनिवार को दोपहर के समय मेरठ-करनाल हाईवे पर बायवाला पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर मगन वीर सिंह गिल ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपी शोएब व फिरोज से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग आलाकत्ल कैंची बरामद की। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपियों से पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें