फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी का प्रयास करते दो आरोपी मुठभेड़ में धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी का प्रयास करते दो आरोपी मुठभेड़ में धरे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने सुजड़ू चुंगी के पास रविवार तड़के हुई मुठभेड़ में गोकशी का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य फरार हो गया। मौके से जीवित गोवंश, तमंचा-कारतूस, गोकशी के उपकरण आदि बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना पुलिस रविवार सुबह क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सुजड़ू चुंगी से संधावली मार्ग स्थित खेत में गोकशी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पुलिस को देखते ही खेत में मौजूद बदमाशों ने फायरिंग की, जिससे बचकर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य फरार हो गया। मौके से तमंचा-कारतूस, चोरी कर लाया गया जीवित गोवंश, गोकशी के उपकरण और एक दवा की शीशी बरामद की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद दवा की शीशी को परीक्षण के लिए लैब भेजा जा रहा है, ताकि जानकारी मिल सके कि उक्त दवा किस इस्तेमाल में आती है। पकड़े गए बदमाशों में गुलशान पुत्र रियाज निवासी मक्कीनगर और साजिद पुत्र खालिद निवासी खालसा पट्टी सुजड़ू शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें