फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डायल 112 टीम पर पथराव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुकनपुर में डायल 112 टीम पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले में एक सिपाही को चोट आई थी। आरोपियों का चालान कर दिया गया।
शहर कोतवाली की बुढ़ाना मोड पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव रुकनपुर निवासी सनी कुमार ने 13 सितंबर की रात लगभग दस बजे डायल 112 पर विवाद होने की सूचना दी थी। इसके बाद डायल 112 पर तैनात सिपाही सत्यवान अपने साथी होमगार्ड चालक शक्तिराम के साथ मौके पर पहुंचे थे। रात में दस बजकर 25 मिनट पर वह दोनों गांव में मौके पर पहुंचे तो वहां पर चार-पांच लोग मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप रहा कि उन लोगों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से पथराव कर दिया। इस दौरान सिपाही सत्यवान की आंख पर पत्थर लगा जिससे सिपाही घायल हो गया।
पुलिस टीम ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई थी और जिला अस्पताल में मेडिकल कराया था। पुलिस ने इस मामले में अजय कुमार, प्रियांशु व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हमला व सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की थी।

जांच अधिकारी शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें