फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का ठेका फूंकने की कोशिश, एसपी सिटी ने भीड़ को फटकारा

Mon, 10 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शराब के ठेके में आग लगाने पहुंची महिलाओं को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला और पुरुषों की भीड़ ने सोमवार को देर रात ठेके में तोड़फोड़ कर हजारों का नुकसान कर दिया। इस दौरान भीड़ ने ठेके में आग लगाने की कोशिश भी की। युवकों ने ठेके का सामान लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को जमकर हड़काया।  
विज्ञापन


नईमंडी कोतवाली के अलमासपुर के पास जानसठ रोड पर शराब का ठेका सुबह से खुला हुआ था। सोमवार शाम शहर में दो जगहों पर भीड़ ने शराब के ठेकों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। देर रात करीब 10.30 बजे महिला और सैकड़ों पुरुषों की भीड़ लाठी-डंडे लेकर जानसठ रोड स्थित शराब ठेके पर पहुंची।

भीड़ ने ठेके के कर्मचारियों की पिटाई करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। सारा सामान उठाकर बाहर सड़क पर फेंक दिया। भीड़ ने ठेके में आग लगाने की कोशिश की। इस दौरान भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने शराब की बोतलें लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने पानी और मिट्टी डालकर आग को बुझाया। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद भीड़ की जमकर क्लास ली और कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस की नाराजगी देख भीड़ नारेबाजी करती हुई वहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें