सिविल कोर्ट स्थित बार रूम में संत शिरोमणि गुरू रविदास को श्रद्धाजंलि अर्पित करते अधिवक्ता
- फोटो : DEVBAND
संतों के बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि : सुरेंद्रपाल
देवबंद। कचहरी परिसर स्थित बार रूम में शुक्रवार को अधिवक्ताओं द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इसमें अधिवक्ता सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि संत किसी धर्म जाति के नहीं होते बल्कि वह संपूर्ण मानव जाति के उद्धार के लिए जन्म लेते हैं। गुरु रविदास जी ने हमेशा बंधुत्व और समरसता का संदेश दिया।
हमें संतों के चरित्र को जीवन में उतारना चाहिए। अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महासचिव प्रभात त्यागी, बालेश्वर व रजनीश गौतम ने कहा कि हम संतों के बताए मार्ग पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इस मौके पर रविंद्र पुंडीर, अजय कपिल, रेणुका, राजवीर शर्मा, बिजेंद्र गुप्ता, संदीप कुमार, राकेश आर्य, सुदेशपाल सिंह, बबल सिंह, धर्मपाल त्यागी, ब्रहम सिंह, नरेश कुमार आदि रहे।