फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश को ठेंगा दिखा रहे सड़क पर खड़े ट्रक

विज्ञापन
नगर के भोपा रोड पर सड़क किनारे खडे़ वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर खड़े ट्रक मुख्यमंत्री के आदेश को ठेंगा दिखा रहे है। दस दिन की सख्ती के बाद पुलिस शांत हो गई है और सड़क के दोनो तरफ फिर से ट्रकों की भरमार हो गई है। ये ट्रक यहां हादसे को सीधे न्यौता दे रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क पर दोनो ओर खड़े होने वाले वाहनों से पूरे प्रदेश में लगातार हो रहे हादसों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में सड़कों को खाली करने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री के आदेश का यहा कुछ दिन तो असर हुआ। दस दिन तक पुलिस और प्रशासन भी सक्रिय रहा। इसके बाद फिर से पुरानी स्थिति बन गई है। भोपा रोड पर ईवान हॉस्पिटल से लेकर बाईपास तक दोनो तरफ सड़क पर 24 घंटे ट्रक खड़े मिलते हैं। इन ट्रकों के कारण यहां हर समय हादसे का डर बना रहता है। इसमें सबसे बडी बात यह है कि एआरटीओ ऑफिस यहीं पर है। अपने ऑफिस विभाग के अफसर इसी मार्ग से जाते हैं। अधिकारी आंख बंद करके यहां से निकल जाते हैं। बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री के आदेशों का सीधा उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें