फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक का अपहरण कर हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक का अपहरण कर हत्या का प्रयास
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। बघरा निवासी ट्रक चालक का अपहरण कर कस्बे के ही दो युवकों ने उसके हाथ-पैर तोड़कर करनाल जनपद में फेंक दिया। करनाल पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने तितावी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा बघरा निवासी शादाब ट्रक चालक है। उसे नौ सितंबर को कस्बे के ही पिता-पुत्र काम के लिए घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से शादाब घर नहीं लौटा था, जिसके चलते परिजन भी उसकी तलाश में लगे हुए थे। रविवार शाम करनाल पुलिस ने शादाब के परिजनों को कॉल कर बताया कि वह करनाल में मरणासन्न हालत में पड़ा मिला है, जिसके हाथ-पैर तोड़े गए हैं और शरीर पर भी काफी जख्म हैं। सूचना मिलते ही परिजन करनाल रवाना हो गए, जहां शादाब को बेहद नाजुक हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया है। परिजनों के अनुसार पूछताछ में शादाब ने उसे घर से बुलाकर ले जाने वाले बघरा निवासी पिता-पुत्र पर ही हत्या के इरादे से हाथ-पैर तोड़कर व गंभीर चोटें पहुंचाकर अज्ञात स्थान पर फेंके जाने का आरोप लगाया है। सोमवार को करनाल से लौटकर शादाब के परिजनों ने उसे घर से बुलाकर ले जाने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ कपिलदेव का कहना है कि आरोपी पिता-पुत्र फरार हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें