छपार। अंडों से भरी पिकप में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे लगभग एक लाख रुपये के अंडे फूट गए। हादसे में क्लीनर के सिर में चोट आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को चालक सहित कब्जे में ले लिया।
शनिवार को सुबह चरथावल निवासी मोनू और मनीष पिकअप से छपार कस्बे में अंडे सप्लाई करने आए थे। बाजार में हाईवे पर कट से जब चालक पिकअप को मोड़ रहा था तो मुजफ्फरनगर की ओर से तेज गति आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे क्लीनर मनीष लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुजफ्फरनगर निवासी चालक मनोज को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में लिया। पिकअप मालिक चरथावल सोमपाल ने चालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।