फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेविकाओं ने गांव में स्वास्थ्य अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयंसेविकाओं ने गांव में स्वास्थ्य अभियान चलाया
विज्ञापन

खतौली। चौधरी हरबंश सिंह कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत द्वितीय शिविर का शुभारंभ गीत से हुआ। राष्ट्रीय सेवायोजना की इकाई द्वारा स्वयंसेविकाओं ने गांव तिंगाई में भ्रमण किया तथा स्वास्थ्य अभियान चलाया। इस अभियान के तहत स्वयंसेविकाओं सुमन देवी, वृत्तिका, कृतिका, शानिया, प्राची मोतला, अनुष्का, शामिया, पूजा, आंचल आदि ने स्वास्थ्य अभियान पर विचार व्यक्ति किए। गांव की महिलाओं को समझाया कि स्वास्थ्य एक व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और सामाजिक बेहतरी को संदर्भित करता है। महाविद्यालय की अध्यापिका शिवानी ने स्वास्थ्य के महत्व को बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी संतरेश ने आज के समय में लोग इतने व्यस्त हैं कि वे अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना भूल जाते हैं। यह समझना आवश्यक है कि स्वास्थ्य सबसे पहले है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें