फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-कार भिड़ंत में बालिका की मौत

Thu, 07 Jul 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Getty
विज्ञापन
दिल्ली से हरिद्वार गंगा में अस्थि विसर्जन करने जा रहे परिवार की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


नई दिल्ली के अंबेडकर नगर निवासी दीपक और विजय अपने परिजनों के साथ मंगलवार रात्रि करीब बारह बजे सेंट्रो कार से अस्थियां विसर्जन करने हरिद्वार जा रहे थे। छपार-बरला के बीच टोल प्लाजा पर सामने से आ रहे ट्रक ने कार को चपेट में लेकर सीधी टक्कर मार दी। दुर्घटना में छह वर्षीया साइना पुत्री प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

बच्ची की मां आशा के अलावा ज्योति, दीपक, विजय, सुरेश गंभीर रूप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए भिजवाया और बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। मृतका बालिका की मां आशा ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ट्रक ने युवक को कुचला 
शहर कोतवाली के वहलना चौक के पास एक युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मृतक के भाई ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना की तहरीर दी। तितावी के लालूखेड़ी निवासी ओमप्रकाश शर्मा (43) किसी काम से शहर आया था। बुधवार सुबह करीब दस बजे वह वहलना चौक के पास खड़ा था, तभी पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से वह वहीं गिरकर घायल हो गया। चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई राकेश शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें