फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर दुकानदारों के सामने खड़ी हुई बड़ी समस्या

विज्ञापन
कोर्ट रोड पर सड़क पर खडे वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दुकान के आगे वाहन खड़ा करने पर होती है परेशानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में कोर्ट रोड की झांसी की रानी से लेकर कचहरी गेट तक की दुकानों के सामने प्रतिदिन सैकड़ों दुपहिया वाहनों की कतार लग जाती है। ग्राहक दुकानों पर भी नहीं जा सकते हैं। जब कोई ग्राहक सामान लेने के लिए अपना वाहन खड़ा करता है तो वह सड़क पर आ जाता है और पुलिस उसे उठाकर ले जाती है। प्रतिदिन यहां इसे लेकर हंगामा भी होता है। कोर्ट रोड के दुकानदारों का कहना है कि जिला परिषद में वाहनों की एंट्री नहीं है। पूरी मार्केट के दुकानदार और ग्राहक उनकी दुकानों के सामने ही वाहन खड़े कर रहे हैं। उनकी दुकानों पर ग्राहक के आने तक का रास्ता नहीं छोड़ा जा रहा है। उनकी दुकानों पर आने वाले ग्राहकों के वाहन पुलिस उठा रही है। इससे उनकी दुकानदारी प्रभावित हो गई है।
जिला परिषद के बाहर चाय की दुकान करने वाले गुलशन कुमार का कहना है कि जब से मार्केट खुलना शुरू हुई है तभी से ही यह समस्या है। जब तक हमारी दुकानें बंद थी तो कोई बात नहीं थी अब दुकान खुल गई है तो बाहर वाहन लगे होने से ग्राहक दुकान पर कैसे आए, उसके लिए रास्ता नहीं छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर जिला परिषद के बाहर ढाबा चलाने वाले हरभजन कहते हैं कि समझ नहीं आ रहा है कि प्रशासन कर क्या रहा है। अंदर की मार्केट के वाहन हमारी दुकानों के सामने क्यों खड़े कराए जा रहे हैं। हमारी दुकानों के रास्ते बंद कर दिए गए हैं।
जिला परिषद के गेट पर किरयाना की दुकान करने वाले निशांत कुमार का कहना है कि प्रशासन को मार्केट के दुकानदारों और ग्राहकों के लिए पार्किंग की अलग व्यवस्था करानी चाहिए। दुकान तक ग्राहक को आने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
किशन स्वीट्स के अशोक कुमार का कहना है कि कोरोना महामारी की वजह से दुकानों पर ग्राहक बहुत कम है। वहीं दुकानों के सामने दुपहिया वाहनों की लाइन लगने से ग्राहकों का रास्ता रोक दिया जाता है। प्रशासन को इस समस्या का तत्काल निराकरण करना चाहिए।
जिला परिषद मार्केट के सामने हौजरी चलाने वाले सचिन गर्ग का कहना है कि दुपहिया वाहनों से उनके यहां रास्ता रुक जाता है। ग्राहक दुकान पर आता है तो उसका वाहन पुलिस वाले उठा लेते हैं। यह समस्या यहां दुकानदारों के लिए काफी बड़ी हो गई है।
विज्ञापन

जिला परिषद के सामने ही दुकान करने वाले नरेंद्र गुप्ता कहते हैं कि पुलिस यहां प्रतिदिन वाहन उठाती है, जिस कारण रोज झगड़े होते हैं। व्यवस्था बनाने की तरफ पुलिस और प्रशासन का ध्यान नहीं हैं। यदि वाहनों को लेकर व्यवस्था हो जाए तो रोज के झगड़े खत्म हो जाएंगे।
- इन्होंने कहा
शहर में कोर्ट रोड पर वाहनों की पार्किंग से होने वाली समस्या के समाधान के लिए इंस्पेक्टर सिविल लाइन और यातायात पुलिस निर्देश दिए हैं।
सतपाल आंतिल, एसपी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें