फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जलभराव से परेशानी, पानी में बैठकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। जानसठ मार्ग स्थित गणेश विहार कॉलोनी में जलभराव होने से लोगों के घरों में पानी घुस गया है। कॉलोनी के लोगों ने पानी में बैठ कर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कॉलोनी की कई समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता अनुज इंद्रवाल के साथ शुक्रवार को लोगों ने पानी में बैठ कर प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां पहुंचे तहसीलदार अरविंद कुमार तथा बीडीओ ज्योति बाला के सामने कॉलोनी की समस्याएं बताते हुए कहा आरोप लगाया कि बिजली कनेक्शन लेने के लिए कर्मचारी उनसे पचास हजार रुपये तक मांग रहे हैं।
वहीं, मकान का निर्माण करने के लिए एमडीए कर्मचारी उनसे पचास हजार से अधिक रिश्वत की मांग करते हैं। इस कारण कॉलोनी के लोग परेशान हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच पहुंचे तहसीलदार ने फोन पर डीएम से वार्ता कराई। डीएम ने शनिवार को 11 बजे अधिकारियों के साथ कॉलोनी के लोगों की बैठक कराने और समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अनुज इंद्रवाल, सुभाष बालियान, प्रिंस चौधरी, सतपाल सैनी, नीटू प्रजापति, आनंद प्रजापति, नकली सिंह, बादल सैनी, अर्जुन प्रजापति, रवित, फूलसिंह, अंकित शर्मा, रोहन पंडित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें