छपार/खतौली। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बरला में बने एक पुल से भारी बारिश के कारण पानी के साथ मिट्टी निकल रही है। इससे पुल की सड़क धंसने का खतरा बढ़ गया है। खतौली में बारिश रुकने के बाद जानसठ मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया। इससे राहगीर परेशान हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कराया। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या पर चिंता जताई है। एनएचएआई के अधिकारी प्रज्ज्वल चौहान ने बताया कि बारिश रुकते ही मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एनएचएआई के मेंटेनेंस मैनेजर अर्जुन सिंह ने भी पुष्टि की कि स्थल का मुआयना कर लिया गया है और बारिश बंद होते ही कार्य शुरू होगा। उधर, जड़ौदा नरा में पिछले कई दिन से नेशनल हाईवे पर पानी भरा हुआ था। जलनिकासी के बाद अब गड्ढे के कारण वाहनों को गुजरने में आज काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद